Wednesday, April 1, 2026
25.8 C
Raipur

Dharmendra Death : अलविदा वीरू, शोले फेम सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन, पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता को पूरे देश ने दी नम आँखों से विदाई…

Dharmendra Death : नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र की सेहत लगातार खराब हो रही थी और उन्हें सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है और बॉलीवुड गलियारों में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

Dharmendra Death : धर्मेंद्र ने केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साल 2004 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रामेश्वर लाल डूडी को हराया था। धर्मेंद्र के चुनाव प्रचार में पूरा देओल परिवार सक्रिय था। हालांकि, यह राजनीतिक सफर लंबे समय तक नहीं चला। कहा जाता है कि धर्मेंद्र को राजनीति का माहौल पसंद नहीं आया। सांसद रहते हुए उन्हें केंद्र में कांग्रेस की सरकार के कारण कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, अक्सर मुंबई में रहने के कारण उनकी जनता से दूरी बढ़ गई थी। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली और फिल्मों के जरिए ही लोगों के दिल में रहने का फैसला किया।

READ MORE : Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

धर्मेंद्र के परिवार के अन्य सदस्य भी राजनीति में सक्रिय रहे। उनके बेटे सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था, जबकि पत्नी हेमा मालिनी ने 2003 में भाजपा जॉइन की और राज्यसभा सदस्य बनीं। इसके बाद 2014, 2019 और 2024 में मथुरा से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनीं।

सिनेमा में धर्मेंद्र का करियर लगभग छह दशकों का रहा। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मन’ कहा जाता था। उन्होंने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से करियर की शुरुआत की और शोले, सीता और गीता, यादों की बारात, अनपढ़, बंदिनी, हकीकत जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया। उनके दमदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों के दिलों में विशेष जगह दिलाई। साल 2012 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories