Saturday, May 2, 2026
31.1 C
Raipur

Rain-Landslide : हिमाचल डेंजर ज़ोन – बारिश-लैंडस्लाइड से शिमला में 5 की मौत, सैकड़ों सड़कें ठप, स्कूल बंद

हिमाचल। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात भूस्खलन से छह मकान ढह गए। मलबे में दबने से पिता-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई गाड़ियां भी कीचड़ और पत्थरों में दब गईं। वहीं रोहड़ू के दयार मोली गांव में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए चार परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

Read News : Kushinagar News : तीन सिपाहियों का लव ट्रायंगल, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर मचा बवाल…

हमीरपुर के चबूतरा गांव में भी रविवार रात दो मकान ढह गए। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में रेड अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुल्लू और चंबा में ऑरेंज अलर्ट है। एहतियातन 10 जिलों के स्कूल-कॉलेज सोमवार को बंद रखे गए हैं। कुल्लू में शिक्षण संस्थान 2 सितंबर को भी बंद रहेंगे।

Read News : Jabalpur News : बैंक डकैती कांड में बड़ी सफलता: जबलपुर पुलिस ने बिहार से गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन किलो सोना बरामद

20 जून से मानसून की शुरुआत के बाद अब तक हिमाचल में 320 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 166 लोग भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने और डूबने की घटनाओं में मारे गए हैं। राज्य में करीब 3 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। सिरमौर के ददाहू में गिरी नदी उफान पर है और प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए हैं।

Read News : Bigg Boss 19 Controversy : कुकिंग नहीं आती’ बयान से मचा हंगामा, गौरव खन्ना की मास्टरशेफ जीत पर ट्रोल्स का वार

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और 1312 गांव प्रभावित हैं। जालंधर-लुधियाना के कई इलाकों में चार फीट तक पानी भर गया है। उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से दो लोगों की मौत और छह घायल हुए, जिसके बाद चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक रोक दी गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भी 12 मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए।

हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.05 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद कई जिलों में हालात बिगड़ गए। सिरसा में मकानों की दीवारें ढह गईं और 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। प्रदेश के यमुनानगर, सिरसा और पंचकूला समेत छह जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Student Achievement : एहसान अली की उड़ान को मिला खाकी का साथ, थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

Student Achievement : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़): शिक्षा के...

Related Articles

Popular Categories