Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Raipur

Indore Singer Attack News : इंदौर में ‘सुरों’ पर भारी पड़ा सत्ता का नशा: रिसोर्ट में गा रहे सिंगर निलेश को युवकों ने पीटा

Indore Singer Attack News : इंदौर (08 फरवरी 2026): इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में शनिवार रात संगीत का कार्यक्रम उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब कुछ नशेड़ी युवकों ने गायक (सिंगर) निलेश के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए रिसोर्ट स्टाफ को भाजपा के एक कद्दावर मंत्री के नाम का हवाला देकर धमकाया और पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए।

गाना बंद कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बायपास रोड स्थित ‘द एस्केप वर्ल्ड रिसोर्ट’ में शनिवार रात सिंगिंग प्रोग्राम चल रहा था। निलेश अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ युवक शराब के नशे में गाना बंद करने के लिए दबाव बनाने लगे। जब गायक ने उनकी बात अनसुनी कर प्रोग्राम जारी रखा, तो एक युवक ने आपा खो दिया और स्टेज पर चढ़कर निलेश से माइक छीन लिया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

मंत्री के नाम का रसूख और धमकी

सिंगर निलेश ने जब अपना बचाव किया, तो युवक के अन्य साथी भी मारपीट पर उतारू हो गए। शोर सुनकर रिसोर्ट मैनेजर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुँचे और बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने स्टाफ के साथ भी अभद्रता की और बार-बार भाजपा के एक मंत्री के नाम की धमकियां देते रहे। विवाद की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुँची, आरोपी अपनी कार लेकर वहां से भाग निकले।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के बाद पीड़ित गायक निलेश ने लसूडिया थाने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी कार का नंबर पता लगाया जा सके।

“सिंगर के साथ मारपीट और बदतमीजी की शिकायत मिली है। पुलिस के पहुँचने से पहले आरोपी जा चुके थे। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।” — राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

Share The News

Latest YouTube Videos

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Latest YouTube Shorts

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

Chhattisgarh : रायपुर नाइटलाइफ पर लगाम: रात 12 बजे बंद होंगे होटल-बार, DJ पर सख्त बैन....

Chhattisgarh : रायपुर नाइटलाइफ पर लगाम: रात 12 बजे बंद होंगे होटल-बार, DJ पर सख्त बैन....

छत्तीसगढ़ में 6 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे.....

छत्तीसगढ़ में 6 हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे.....

फेयरवेल के नाम पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल...

फेयरवेल के नाम पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल...

चलती दोपहिया पर नाबालिग का जानलेवा स्टंट।

चलती दोपहिया पर नाबालिग का जानलेवा स्टंट।

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

इंदौर में करोड़ों की कृषि भूमि पर फर्जी कब्जे का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: शहर में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का...

Khairagarh Forest News: बैताल रानी घाटी में दिखा ‘इंडियन गौर’, जैव विविधता पर बढ़ी उम्मीद

खैरागढ़ :  छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत मैकाल रेंज...

Bhopal Crime News: पेट्रोल पंप पर विकलांग युवक पर जानलेवा हमला, CCTV वीडियो वायरल

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था...

M.P में बदला 50 साल पुराना पेंशन नियम, कर्मचारियों को बड़ी राहत, फैसले से खुशी की लहर

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हित...

Bilaspur Domestic Violence: मैगी बनाने पर विवाद, शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा से घरेलू...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds