Thursday, April 30, 2026
34.1 C
Raipur

Instagram Rape Case Chhattisgarh : रायगढ़: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले पैसे; आरोपी युवक सलाखों के पीछे

Instagram Rape Case Chhattisgarh : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को जाल में फंसाने और उनका शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक 21 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और बाद में डरा-धमकाकर उससे 10 हजार रुपये की उगाही भी की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी जान-पहचान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी उद्धव दास महंत (21) से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने नाबालिग को अपने झांसे में ले लिया। कुछ समय पहले आरोपी उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान में ले गया, जहाँ उसने किशोरी की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

धमकी देकर की 10 हजार की उगाही दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी और उससे पैसों की मांग शुरू कर दी। लोक-लाज और डर के मारे नाबालिग ने आरोपी को 10 हजार रुपये दे दिए। हालांकि, जब परिजनों को इस पूरे घटनाक्रम और किशोरी के परेशान होने की जानकारी हुई, तो वे उसे लेकर तत्काल महिला थाना पहुंचे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल दाखिल मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने टीम गठित कर आरोपी उद्धव दास महंत को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories