Wednesday, February 11, 2026
30.1 C
Raipur

M.P Weather : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड! शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिर गया है। हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में ओस की बूंदें तक जमने लगी हैं और सुबह-शाम घरों से निकलना चुनौती बन गया है।

पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा असर

पचमढ़ी, अमरकंटक, डिंडोरी, शाजापुर, राजगढ़ और शहडोल जैसे इलाकों में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान बेहद नीचे चला गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव और आग का सहारा लिया जा रहा है।

Read More : Gwalior में नमकीन फैक्ट्री में भयंकर आग, एक के बाद एक फटे सिलेंडर, मची दहशत

भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में शीतलहर

बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंड और शीतलहर ने असर दिखाया। रीवा और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 2.6 डिग्री कम रहा। राजधानी भोपाल में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, राजगढ़ और शहडोल में शीतलहर का असर साफ नजर आया।

कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा 3.8 डिग्री

शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में 4 डिग्री, उमरिया और नौगांव में 5 डिग्री के आसपास तापमान रिकॉर्ड हुआ। बड़े शहरों में भोपाल सबसे ठंडा रहा।

कोहरा और कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में ठंड से राहत के संकेत नहीं दिए हैं। ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना समेत कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास और राजगढ़ में कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी....

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

iPhone का दबदबा! दुनिया के हर 4 में से 1 इंसान के पास iPhone, रिपोर्ट से उड़े होश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  iPhone की लोकप्रियता किसी से...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds