Wednesday, April 29, 2026
31.2 C
Raipur

M.P Weather : नए साल से पहले MP में ठंड का कहर, 9 शहरों में यलो वार्निंग जारी, मंदसौर 2.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

भोपाल :  साल 2025 की विदाई और नए साल 2026 की शुरुआत मध्य प्रदेश में भीषण सर्दी के साथ हो रही है। दिसंबर के 28 दिन बीतने के बावजूद ठंड का प्रकोप कम होने के कोई संकेत नहीं हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में तेज गिरावट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर और शहडोल सहित कई शहरों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है।

मंदसौर बना प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

लगातार दूसरे दिन मंदसौर मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले शनिवार को भी यहां पारा 2.9 डिग्री तक गिर गया था। शहडोल के कल्याणपुर में 2.8 डिग्री, शाजापुर के गिरवर और रीवा में 3.2 डिग्री, राजगढ़ में 3.5 डिग्री और पचमढ़ी में 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Read More : Raipur New Year Party 2026 : 31 दिसंबर को राजधानी रायपुर सेलिब्रेशन मोड में, होटल-रिसॉर्ट्स फुल तैयार

शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार

प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ धुंध और कोहरे का असर भी साफ नजर आ रहा है। खासतौर पर उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में ठंड का प्रभाव अधिक है। मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, अनूपपुर, शहडोल और सिवनी जिलों के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, सतना, पन्ना, छतरपुर, रीवा और मऊगंज में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है। वहीं टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

सालासर बालाजी धाम में प्रभात आरती का भव्य आयोजन, गूंजे जयकारे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजस्थान के चूरू जिले में...

महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories