Saturday, May 2, 2026
31.1 C
Raipur

Rewa Collectorate Protest : रीवा: कलेक्ट्रेट में दंडवत होकर पहुँचा युवक; हाथ में नारियल और आंखों में उम्मीद, गांव की सड़क के लिए अनोखा प्रदर्शन

Rewa Collectorate Protest : रीवा (24 फरवरी 2026): कहते हैं कि जब सीधी उंगली से घी न निकले तो उंगली टेढ़ी करनी पड़ती है, लेकिन रीवा जिले के जवा जनपद क्षेत्र के एक युवक ने प्रशासन को जगाने के लिए खुद को ही जमीन पर लिटा दिया। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान धनेश सोनकर नाम का युवक हाथ में नारियल लेकर दंडवत (जमीन पर लेटकर प्रणाम करते हुए) होता हुआ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचा। यह नजारा देख अधिकारी भी असहज नजर आए।

2022 से अधूरी सड़क का दंश झेल रहा गांव पूरा मामला ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2022 से अटका हुआ है। धनेश सोनकर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ग्रामीण इस अधूरी सड़क की शिकायत कर रहे हैं। कई बार सड़क के टेंडर होने की बात कही गई, लेकिन धरातल पर आज भी सड़क का नामोनिशान नहीं है।

कीचड़ और गड्ढों के बीच कैद है बचपन और बुढ़ापा सड़क न होने के कारण बारिश के दिनों में गांव किसी टापू में तब्दील हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चे रोजाना कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं, वहीं बीमारों और बुजुर्गों के लिए एम्बुलेंस तक गांव के भीतर नहीं आ पाती। धनेश का कहना है कि वे दर्जनों बार सामान्य तरीके से आवेदन दे चुके हैं, लेकिन जब अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी, तो उन्हें यह ‘भक्ति भाव’ वाला विरोध का रास्ता चुनना पड़ा।

क्या अब जागेगा प्रशासन? युवक ने कलेक्ट्रेट की चौखट पर नारियल चढ़ाकर प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव के मासूमों और बुजुर्गों के हक की सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस ‘दंडवत प्रणाम’ के बाद फाइलों में दफन हो चुकी सड़क का निर्माण शुरू होगा या फिर ग्रामीणों का इंतजार और लंबा होगा।

फरियादी का बयान:

“हम 2022 से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सड़क का टेंडर होता है पर काम नहीं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, मरीज रास्ते में दम तोड़ देते हैं। अब भगवान (प्रशासन) के चरणों में लेटकर ही अपनी बात पहुँचाने की कोशिश कर रहा हूँ।”

धनेश सोनकर, शिकायतकर्ता

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Student Achievement : एहसान अली की उड़ान को मिला खाकी का साथ, थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

Student Achievement : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़): शिक्षा के...

Related Articles

Popular Categories